गढ़वा में प्रशासन का बड़ा एक्शन: होटलों में छापेमारी, 14 जोड़े हिरासत में, तीन होटल सील

गढ़वा: शहर के नामचीन होटलों में चल रहे अवैध कारोबार और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले संचालकों पर सोमवार को प्रशासन का...

गढ़वा: शहर के नामचीन होटलों में चल रहे अवैध कारोबार और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले संचालकों पर सोमवार को प्रशासन का डंडा चला. एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में की गई इस औचक छापेमारी ने होटल जगत में खलबली मचा दी है.

प्रशासन की टीम ने दी दबिश

सोमवार दोपहर जिला प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कुछ प्रतिष्ठित होटलों में बिना वैध पहचान पत्र और एंट्री के युवक-युवतियों को कमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की.

Also Read: पांच बच्चों का पिता तीन बच्चों की मां को लेकर फरार, कोर्ट परिसर में चप्पलों से पिटाई

14 जोड़े हिरासत में, अवांछित सामान बरामद

कार्रवाई के दौरान जब होटलों के कमरों की तलाशी ली गई, तो स्थिति चौंकाने वाली थी. पुलिस ने अलग-अलग कमरों से कुल 14 जोड़ों (लड़का-लड़की) को हिरासत में लिया. जांच में पाया गया कि इनमें से किसी भी जोड़े की एंट्री होटल के रजिस्टर में नहीं की गई थी और न ही उनसे कोई वैध पहचान पत्र लिया गया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान कुछ कमरों से अवांछित और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है.

तीन होटलों पर जड़ा ताला

होटल प्रबंधन द्वारा नियमों की घोर अनदेखी और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया.मौके पर ही तीन प्रमुख होटलों को सील करने का आदेश दिया गया। इन होटलों के लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *