IndiGo में बड़ा बदलाव: एल्बर्स ने दिया इस्तीफा,राहुल भाटिया संभालेंगे कमान

  News Desk:देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) में बड़ा बदलाव हुआ है.कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स ने निजी कारणों के...

 

News Desk:देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) में बड़ा बदलाव हुआ है.कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स ने निजी कारणों के चलते तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दिया. कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज में दी.उन्होंने अपना नोटिस पीरियड भी माफ करने के लिए बोर्ड से कहा,जिसे मंजूर कर लिया गया.

अब कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी दी गई है.यानी नए CEO की नियुक्ति तक इंडिगो का कामकाज वही संभालेंगे.पीटर एल्बर्स ने सितंबर 2022 में इंडिगो की कमान संभाली थी,लेकिन दिसंबर 2022 में एयरलाइन को बड़ा ऑपरेशनल संकट झेलना पड़ा.उस समय सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं और लगभग 3 लाख यात्रियों को परेशानी हुई. DGCA ने एयरलाइन पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था.

इंडिगो के बोर्ड चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि राहुल भाटिया की वापसी से कंपनी की संचालन क्षमता और ग्राहक सेवा और मजबूत होगी.उनका अनुभव कंपनी को स्थिर और सही दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेगा.इस बदलाव से इंडिगो को अपने संचालन सुधारने और यात्रियों की संतुष्टि बढ़ाने में मदद मिलेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *