हजारीबाग: अवैध शराब पर बड़ा एक्शन, छापेमारी में भारी मात्रा में शराब और स्पिरिट जब्त

हजारीबाग: आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व के मद्देनज़र जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर...

हजारीबाग: आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व के मद्देनज़र जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. डीसी शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है.

बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद

इसी क्रम में गत रात्रि लगभग 1:30 बजे दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोनहिया (झुमरा) में गश्ती के दौरान एक चार पहिया महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन से अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई. वाहन में गुप्त रूप से शराब छुपाने की विशेष व्यवस्था की गई थी.

531 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

छापेमारी के दौरान कुल 41 कार्टन (प्रत्येक में 48 पीस) एवं 41 प्लास्टिक बैग (प्रत्येक में 24 पीस) में पैक 180 एमएल के पेट बोतलों में सीलबंद अवैध विदेशी शराब, कुल लगभग 531.270 लीटर जब्त किया गया.

Also Read: हजारीबाग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के आवास पर चला प्रशासन का बुलडोजर, चट्टी-बरियातू कोल माइंस क्षेत्र में भारी सुरक्षा के बीच कार्रवाई

दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

इस कार्रवाई में वाहन चालक मुकेश कुमार प्रजापति एवं एक अन्य व्यक्ति महेश पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. मामले में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

चौपारण में स्पिरिट और निर्माण सामग्री बरामद

इसके अतिरिक्त चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगहर में पहाड़ी के समीप छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई. छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर वाहन के साथ लगभग 500 लीटर अवैध स्पिरिट एवं 108 लीटर तैयार शराब जब्त की गई. साथ ही बड़ी मात्रा में खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल, कार्टन एवं अन्य सामग्री भी बरामद की गई.

अभियुक्तों पर मामला दर्ज, कार्रवाई जारी

इस मामले में ग्राम भगहर निवासी मुकेश यादव एवं विकास यादव के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है.

अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त रुख

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *