जेजे कॉलेज में बड़ी लापरवाही, CRPC की परीक्षा में थमा दिया CPC का पेपर, LLB की परीक्षा रद्द

कोडरमा: जिले के झुमरीतिलैया स्थित जगन्नाथ जैन (JJ) कॉलेज में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब LLB पार्ट-2 की परीक्षा...

कोडरमा: जिले के झुमरीतिलैया स्थित जगन्नाथ जैन (JJ) कॉलेज में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब LLB पार्ट-2 की परीक्षा दे रहे छात्रों के होश उड़ गए. विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस परीक्षा में छात्रों को CRPC (दंड प्रक्रिया संहिता) का पेपर देना था, लेकिन उनके हाथों में जो प्रश्नपत्र आया, उसमें सवाल CPC (सिविल प्रक्रिया संहिता) के पूछे गए थे.

लिफाफे पर कुछ और, अंदर कुछ और

हैरानी की बात यह है कि प्रश्नपत्र के लिफाफे और प्रश्नपत्र के शीर्षक पर स्पष्ट रूप से CRPC ही अंकित था, लेकिन जैसे ही छात्रों ने सवालों को पढ़ना शुरू किया, उन्हें समझ आया कि यह तो अगले दिन (19 फरवरी) होने वाली CPC परीक्षा का कंटेंट है.

छात्रों का हंगामा और परीक्षा का बहिष्कार

तैयारी CRPC की थी और सवाल CPC के देखकर छात्र आक्रोशित हो गए. परीक्षा हॉल में ही विरोध शुरू हो गया और देखते ही देखते छात्र कमरों से बाहर निकल आए. छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय की इस घोर लापरवाही ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है और परीक्षा की गोपनीयता भी भंग हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *