ईडी में बड़ा फेरबदल: रांची जोनल ऑफिस के ज्वाइंट डायरेक्टर अजय अजय लुहाच का तबादला, प्रभाकर प्रभात बने नए JDE

रांची: केंद्र सरकार के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से विभाग में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है....

रांची: केंद्र सरकार के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से विभाग में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है. निदेशालय द्वारा जारी ताजा आदेश के तहत कई अपर निदेशक (ADE) और संयुक्त निदेशक (JDE) स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफ़र किया गया है, जबकि कुछ को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. जिनमें रांची जोनल ऑफिस के ज्वाइंट डायरेक्टर
अजय लुहाच का तबादला कर दिया और उनके जगह प्रभाकर प्रभात को रांची जोनल ऑफिस का नया ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया.

जाने कौन कहां थे और कहां गए:

• अविनीश तिवारी (ADE): पणजी जोनल ऑफिस से स्थानांतरित कर चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-I में तैनात किया गया है.

• राकेश कुमार सुमन (ADE): कोच्चि से अब लखनऊ जोनल ऑफिस की कमान संभालेंगे (7 अप्रैल 2026 से प्रभावी).

• मयंक पांडे (ADE): गुवाहाटी से हटाकर उन्हें मुंबई जोनल ऑफिस-I भेजा गया है.

• प्रभाकर प्रभात (JDE): रायपुर से रांची जोनल ऑफिस ट्रांसफर किए गए हैं.

• अजय लुहाच (JDE): रांची से स्थानांतरित होकर अब रायपुर जोनल ऑफिस की जिम्मेदारी देखेंगे.

• मधुर डी. सिंह (JDE): मुख्यालय से गुरुग्राम जोनल ऑफिस भेजे गए हैं.

• राज कुमार (JDE): लखनऊ से वापस दिल्ली मुख्यालय बुलाए गए हैं.

इन्हें दिया गया अतिरिक्त प्रभार:

• अभ्युदय ए. आनंद (ADE): चेन्नई जोनल ऑफिस के साथ-साथ कोच्चि जोनल ऑफिस का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.

• रमजान डागर (JDE): कोलकाता जोनल ऑफिस के साथ मुख्यालय (प्रशासन और लेखा) की अतिरिक्त जिम्मेदारी देखेंगे.

• सत्यकाम दत्ता (JDE): गुवाहाटी जोनल ऑफिस-I के साथ-साथ गुवाहाटी जोनल ऑफिस-II का प्रभार भी इनके पास रहेगा.

• मधुर डी. सिंह (JDE): गुरुग्राम के साथ-साथ श्रीनगर जोनल ऑफिस का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे.

• राज कुमार (JDE): मुख्यालय में अपनी पोस्टिंग के साथ मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे.

अजय लुहाच (JDE): रायपुर जोनल ऑफिस के साथ पणजी जोनल ऑफिस की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *