गिरिडीह पुलिस में बड़ा फेरबदल, 21 थाना प्रभारियों का तबादला, SP ने तुरंत जॉइनिंग के दिए निर्देश

Giridih: जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है....

Giridih: जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने 21 थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए नया आदेश जारी किया है. आदेश जारी होते ही सभी अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

नई पोस्टिंग के साथ जिम्मेदारियां तय

जारी आदेश के अनुसार नगर थाना में पदस्थापित एसआई एनुल हक को अहिल्यापुर थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार को बेंगाबाद थाना की कमान सौंपी गई है. इसके अलावा जितेंद्र सिंह को पीरटांड, श्रीकांत कुमार को डुमरी, बुधेश्वर उरांव को ताराटांड तथा बृजेश कुमार को धनवार थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

Also Read: मनरेगा हड़ताल के बीच बड़ा एक्शन, हजारीबाग में 5 अभियंता 6 माह के लिए निष्कासित

अन्य थानों में भी व्यापक बदलाव

इसी क्रम में सोनू कुमार को परसन ओपी, श्वेता कुमारी को देवरी, पीकू कुमार को सरिया और राजेश कुमार को बगोदर थाना की जिम्मेदारी दी गई है. अन्य कई थानों में भी बदलाव करते हुए पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है.

एसपी ने दिए स्पष्ट निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *