देवघर: प्रशासनिक दृष्टिकोण से कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देवघर जिलाबल के पुलिस पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है. एसपी के निर्देश पर, जिले के 17 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर करते हुए उनकी नई पदस्थापना कर दी गई है.
प्रमुख थानों के प्रभारियों में बदलाव
जारी आदेश के अनुसार, कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है. इसमें मोहनपुर, देवीपुर, सारवां, चितरा और पालोजोरी जैसे प्रमुख थाने शामिल हैं. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अविलंब अपने नए पदस्थापना स्थल पर योगदान देंगे और इसकी सूचना अनुपालन प्रतिवेदन के साथ कार्यालय को समर्पित करेंगे.
जाने कौन कहां गए
– सालो हेम्ब्रम: थाना प्रभारी, मोहनपुर
– प्रशान्त कुमार-1: थाना प्रभारी, देवीपुर
– संदीप कुमार: थाना प्रभारी, सारवां
– बिपिन कुमार: थाना प्रभारी, चितरा .
– मनोरंजन महतो: थाना प्रभारी, बुढ़ई
– मोतीराम देवगम: ओपी प्रभारी, पथरड्डा.
– संजय कुमार-1:थाना प्रभारी, पालोजोरी
– दिलीप मुण्डा: थाना प्रभारी, यातायात
– संदीप कृष्णा: तकनीकी कोषांग
– कौशल कुमार सिंह: प्रभारी, जिला नियंत्रण कक्ष
– विकास पासवान: नगर थाना, देवघर .
– रुपेश कुमार महतो: नगर थाना, देवघर .
– सामू बाण्डो: कुण्डा थाना
– प्रियरंजन कुमार: बाबा मंदिर थाना
– प्रफुल्ल मांझी: प्रभारी विधि शाखा, देवघर.
– फैयाज अहमद खां:पुलिस केंद्र, देवघर
