रांची: झारखंड के अग्रणी मिल्क ब्रांड मेधा डेयरी के नेतृत्व में बड़ा फेरबदल हुआ है. सहकारिता सेवा के अनुभवी विशेषज्ञ अधिकारी राजेश गुप्ता को मेधा डेयरी का नया मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) नियुक्त किया गया है. नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने उनकी विशेषज्ञता और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें विशेष रूप से गुजरात के आनंद (एनडीडीबी मुख्यालय) से झारखंड भेजा है. राजेश गुप्ता 24 अप्रैल को विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे. इससे पहले वे आनंद में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. वहीं मेधा के निवर्तमान एमडी जयदेव विश्वास को अब मध्य प्रदेश में सांची डेयरी की कमान सौंपी गई है.
ALSO READ: भाजपा का स्थापना दिवस संवैधानिक मूल्यों पर प्रहार का प्रतीक: कांग्रेस
