जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो स्थित चूना शाह कॉलोनी के निवासी मोहम्मद हसीब आलम खान ने 26वीं ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता (राइफल) में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. यह उनका चौथा स्वर्ण पदक है, इससे पहले भी वे तीन बार यह खिताब जीत चुके हैं.
लगातार चौथी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
मोहम्मद हसीब आलम खान ने एक बार फिर अपनी सटीक निशानेबाजी से सबको प्रभावित किया और प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया. लगातार चौथी बार गोल्ड जीतना उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है.

ALSO READ: Motorola का नया 11-इंच टैबलेट बाजार में, बड़ी बैटरी और दमदार ऑडियो फीचर्स के साथ एंट्री
इलाके में जश्न का माहौल
इस उपलब्धि के बाद मानगो के चूना शाह कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोग और परिचित उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं. परिवार और क्षेत्र के लोगों ने उनकी इस सफलता पर गर्व जताया है.
परिवार का भी मिला पूरा सहयोग
मोहम्मद हसीब आलम खान, मोहम्मद महबूब आलम खान के पुत्र हैं. उनकी इस उपलब्धि में परिवार के सहयोग और समर्थन की भी अहम भूमिका रही है. उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिल रही है.
हसीब की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है.
