घरेलू गैस को लेकर प्रशासन सतर्क, कालाबाजारी रोकने और आपूर्ति व्यवस्था पर हुई अहम बैठक

गुमला: घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता. उपभोक्ताओं की जरूरत और संभावित कालाबाजारी की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण बैठक की....

गुमला: घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता. उपभोक्ताओं की जरूरत और संभावित कालाबाजारी की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण बैठक की. गुमला उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से बैठक आयोजित की गई.

जिसमें जिले में गैस आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी गुमला. बसिया और चैनपुर. BPCL. HPCL और IOCL के प्रबंधक. सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा जिले के घरेलू गैस वितरक शामिल हुए.

जिले में प्रतिदिन 2300–2400 सिलेंडरों का वितरण

बैठक में बताया गया कि गुमला जिले में BPCL के 41,739 उपभोक्ता और HPCL के 16,500 उपभोक्ता हैं. जबकि IOCL के कुल 1,32,903 उपभोक्ता हैं. वर्तमान में जिले में प्रतिदिन लगभग 2300 से 2400 गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है.

Also Read: JSSC झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा स्थगित, अब 14 अप्रैल को होगी

अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण बढ़ी थी बुकिंग

अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और अमेरिका–ईरान के बीच तनाव की खबरों के कारण कुछ उपभोक्ताओं द्वारा घबराहट में अधिक मात्रा में गैस बुकिंग की जा रही थी. जिससे सर्वर में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई थी. अब समस्या का समाधान कर लिया गया है और 14 मार्च 2026 से उपभोक्ता पहले की तरह आसानी से गैस बुकिंग कर सकेंगे. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है.

डिजिटल माध्यम से भी की जा सकती है गैस बुकिंग

बैठक में उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई कि गैस बुकिंग UPI. PhonePe और Google Pay सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से भी की जा सकती है. वर्तमान व्यवस्था के अनुसार शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता 25 दिनों के बाद और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता 45 दिनों के बाद दोबारा गैस बुकिंग कर सकते हैं. आवश्यकता होने पर उपभोक्ता अपने नजदीकी गैस एजेंसी से 5 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर भी प्राप्त कर सकते हैं.

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने गैस एजेंसियों के प्रबंधकों और डीलरों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में गैस की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी. यदि कहीं से ऐसी शिकायत मिलती है तो संबंधित डीलर या व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है. इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुकिंग करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *