रांची: झारखंड विधान सभा में आज एक अहम मुलाकात हुई, जहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान समिति के सदस्यों ने अपने कार्यों की जानकारी दी और बताया कि वे बच्चों की सुरक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किस तरह काम कर रहे हैं. साथ ही, उन्होंने झारखंड में चल रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली.

समिति की सभापति कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं
बातचीत के दौरान दोनों राज्यों के बीच अनुभव साझा किए गए. खासकर महिला और बाल विकास से जुड़े विषयों पर. इससे आगे मिलकर बेहतर काम करने की दिशा में सहमति बनी. इस मौके पर झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. मुलाकात में बिहार की ओर से समिति की अध्यक्ष डॉ. कुमुद वर्मा, सदस्य रीना यादव, मुन्नी देवी और निवेदिता सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: झारखंड की विकास यात्रा को बढ़ावा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपीं दो खास किताबें

