मर्सिडीज हिट एंड रन केस: राजेंद्र चौक पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिस भी बनी गवाह

रांची: मंगलवार को राजधानी रांची में चर्चा का विषय बना मर्सिडीज हिट एंड रन मामला देर शाम एक नए मोड़ पर पहुंच...

रांची: मंगलवार को राजधानी रांची में चर्चा का विषय बना मर्सिडीज हिट एंड रन मामला देर शाम एक नए मोड़ पर पहुंच गया. खबर आई कि मामले में समझौता हो चुका है. जिसके बाद मंगलवार की शाम ही हाईकोर्ट के वकील मनोज टंडन को थाने से छोड़ दिया गया. लेकिन देर रात दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

पीड़ित पक्ष ने हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है. वहीं हाईकोर्ट के वकील मनोज टंडन ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि उनके खिलाफ झूठ फैलाया गया और झूठे साक्ष्य गढ़े गए. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी आत्मरक्षा में गाड़ी चलाई, क्योंकि उस दौरान भीड़ उनकी जान लेने पर उतारू थी.

पूरे मामले की जांच हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जाएगी.

मामले की जांच तेज

इधर, दूसरे ही दिन मामले की जांच तेज कर दी गई है. सबूत और गवाहों को जुटाने को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है. सबसे अहम प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं. इसमें मुख्य भूमिका राजेंद्र चौक में तैनात महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी की है, जिनका बयान दर्ज किया गया है.

आगे पुलिस CCTV फुटेज का सहारा लेकर यह पता लगाएगी कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स आखिर कार के बोनट पर कैसे पहुंचा. क्या चालक की गलती थी या फिर यह कोई सोची-समझी साजिश थी इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *