Pakur: जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम जनमन आवास योजना में बिचौलियों की सक्रियता गरीबों पर भारी पड़ रही है.
जानकारी के अभाव में ठगी
जानकारी के अभाव में आदिम जनजाति समाज के लोग बिचौलियों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं. ताजा मामला सिंगारसी पंचायत के गौरपाड़ा गांव से सामने आया है, जहां धर्मी पहाड़िन को पीएम जनमन आवास योजना का लाभ मिला था. योजना का जिओटैग भी किया गया था और पहली किस्त की राशि उनके एसबीआई खाते में भेजी गई थी.
Also Read: CGL परीक्षा कराने वाली एजेंसी सतवत इन्फो सोल Pvt.Ltd को HC से बड़ा झटका
खाते से निकाले गए 30 हजार रुपए
आरोप है कि गांव की ही सोनिया पहाड़िया ने योजना में अपनी भूमिका बताकर 10 जनवरी 2025 को लाभुक महिला के खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए. रुपये निकालने के बाद घर बनवाने का वादा किया गया, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी अब तक मकान निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है.
प्रखंड कार्यालय में शिकायत
पीड़ित महिला ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी है और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है.
