मुंबई इंडियंस की दमदार जीत, 221 रन का लक्ष्य 6 विकेट से किया हासिल

NEWS DESK: आईपीएल 2026 के मुकाबले में 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक...

NEWS DESK: आईपीएल 2026 के मुकाबले में 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक मैच खेला गया. इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की.

रयान रिकेलटन और रोहित शर्मा की धमाकेदार पारियां

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को मजबूत शुरुआत मिली. ओपनिंग करते हुए रयान रिकेलटन ने 43 गेंदों में 81 रन की तेजतर्रार पारी खेली. वहीं, रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया.मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने 14 गेंदों में 20 रन बनाए, जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या ने 11 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

केकेआर के गेंदबाजों का संघर्ष

कोलकाता की ओर से गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और सुनील नारायण को एक-एक विकेट मिला. हालांकि, बड़े लक्ष्य का बचाव करने में टीम नाकाम रही.

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने बनाए 220 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए.टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेली. वहीं, अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 51 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.इसके अलावा फिन ऐलन ने 37 रन और रिंकू सिंह ने नाबाद 33 रन का योगदान दिया.

मुंबई के गेंदबाजों का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 3 विकेट लिए. वहीं, कप्तान हार्दिक पंड्या को भी 1 सफलता मिली.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *