नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पंकज मिश्रा से की मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

पाकुड़: नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शबरी पाल और उपाध्यक्ष राणा ओझा ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि एवं...

पाकुड़: नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शबरी पाल और उपाध्यक्ष राणा ओझा ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता पंकज मिश्रा से मुलाकात की. यह मुलाकात पंकज मिश्रा के साहिबगंज जिले स्थित आवास पर हुई.

नव अध्यक्ष शबरी पाल एवं उपाध्यक्ष राणा ओझा ने पंकज मिश्रा को गुलदस्ता भेंट किया. वहीं झामुमो प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने दोनों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.  इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, हालांकि शहर के विकास को लेकर भी चर्चा होने की बात सामने आ रही है.

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल, बढ़ी सियासी हलचल

मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. गौरतलब है कि पंकज मिश्रा झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेता हैं, जबकि शबरी पाल भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं.

बागी तेवर और सियासी संकेत

यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि नगर अध्यक्ष चुनाव में शबरी पाल बीजेपी नेतृत्व के खिलाफ बागी तेवर में मैदान में उतरी थीं. पूरे चुनाव के दौरान उनका रुख चर्चा में बना रहा और अंततः जीत भी उनकी ही हुई. पार्टी से बगावत के चलते उन्हें शो-कॉज नोटिस तक दिया गया था.

ALSO READ: सिंहभूम कॉलेज भवन उद्घाटन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को आमंत्रण नहीं, भाजपा ने बताया प्रोटोकॉल उल्लंघन

आगे की राजनीति पर उठ रहे सवाल

जीत के बाद से ही शबरी पाल के राजनीतिक भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. अब झामुमो नेता पंकज मिश्रा से उनकी मुलाकात ने इन अटकलों को और हवा दे दी है. इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर पाकुड़ की राजनीति गरमा गई है और अलग-अलग तरह की चर्चाएं  सामने आ रही हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *