रांचीः झारखंड में नगर निकाय चुनाव संपन्न हो गया. लेकिन राजनीतिक दलों की नजरें अब डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष पर टिकी हुई हैं। भाजपा, झामुमो और कांग्रेस ने इस पर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. सभी दलों के अपने-अपने दावे हैं. राजनीतिक दलों ने महापौर या अध्यक्ष के अलावा पार्षद के पद पर निर्वाचित होने वाले अपने दल के समर्थित उम्मीदवारों या पार्टी के कार्यकर्ताओं को चिन्हित करना शुरू कर दिया है.

Also Read: संभावित गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट: बंद पड़े जलमीनार, नलकूप और चापाकल जल्द दुरुस्त करने के निर्देश
क्या है राजनीतिक दलों का दावा
राजनीतिक दल दावा कर रहे हैं कि महापौर और पार्षद के चुनाव में उनके समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है, जिसका लाभ डिप्टी मेयर के चुनाव में भी मिलेगा. बताते चलें कि डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होगा, जिसमें केवल निर्वाचित वार्ड सदस्य ही मतदान करेंगे. निर्वाचित वार्ड पार्षदों में से कोई भी डिप्टी मेयर या उपाध्यक्ष पद के लिए खड़ा हो सकता है. मेयर और अध्यक्ष इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे.
कब होगा चुनाव
• राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू करने और 20 मार्च तक पूरी करने का निर्देश दिया है.
• रांची नगर निगम : 19 मार्च
• धनबाद नगर निगम : 18 मार्च
• मानगो नगर निगम : 17 मार्च
• मेदिनीनगर नगर निगम : 14 मार्च

