Chatra: चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी मिलने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया.
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि यह निर्णय देश की माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी और वे नीति निर्माण में अपनी मजबूत भूमिका निभा सकेंगी.
भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
प्रेस वार्ता में चतरा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूबी वर्मा तथा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता भी मौजूद रहे. सभी नेताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया.
Also Read: साहब कहते हैं… वो ट्रेजरी वाली फाइल का नोटिंग देख लेना, कहीं मेरा साइन तो डार्क नहीं दिख रहा
महिलाओं के लिए नए युग की शुरुआत
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका देवी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत है. इससे महिलाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर मिलेगा और वे समाज के हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकेंगी.
आत्मनिर्भरता और भागीदारी को मिलेगा बल
वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूबी वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. इससे देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी.
प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आने वाले समय में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.
