नवरात्रि Day 3: मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए बनाएं स्वादिष्ट मखाना खीर

  News DESK: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व भक्तों के बीच पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इस...

 

News DESK: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व भक्तों के बीच पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इस क्रम में तीसरे दिन, 21 मार्च को देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा की जाती है. मान्यता है कि मां चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाइयां और खासतौर पर खीर अर्पित करना बेहद प्रिय होता है. इसलिए इस दिन भक्त उन्हें खीर का भोग लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

इस खास दिन पर आप मां को खुश करने के लिए स्वादिष्ट मखाने की खीर का भोग लगा सकते हैं. यह खीर व्रत में खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है.

खास बात यह है कि मखाना खीर बनाना बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है. अगर आप भी घर पर जल्दी और स्वादिष्ट भोग बनाना चाहते हैं, तो यह एक बढ़िया ऑप्शन है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

मखाना खीर के लिए जरूरी सामग्री

  • मखाने – 2 कप
  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर (खीर को ज्यादा क्रीमी बनाने के लिए)
  • चीनी – आधा कप (स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • देसी घी – 2 से 3 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स – 2 चम्मच (काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश बारीक कटे हुए)

आप चाहें तो अपने स्वाद के अनुसार इसमें और भी मेवे या केसर डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं.

स्टेप-बाय-स्टेप मखाना खीर बनाने की विधि

  • सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा देसी घी गरम करें और उसमें मखाने डालकर हल्का सुनहरा व कुरकुरा होने तक भून लें. इसके बाद इन्हें अलग निकालकर ठंडा होने दें. चाहें तो खीर को ज्यादा क्रीमी बनाने के लिए कुछ मखानों को दरदरा पीस लें.
  • अब एक गहरे और भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर अच्छी तरह उबाल लें. उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें.
  • उबलते दूध में भुने हुए मखाने डालें और 10–15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि खीर तले में न लगे और अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए.
  • जब मखाने नरम हो जाएं और दूध गाढ़ा दिखने लगे, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिला लें. 2–3 मिनट तक और पकाएं, ताकि स्वाद अच्छे से घुल जाए.
  • आखिर में कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
  • तैयार मखाना खीर को पूजा में माता रानी को भोग लगाएं और फिर प्रसाद के रूप में सभी के साथ बांटें.

यह रेसिपी आसान होने के साथ साथ स्वाद और सेहत से भी भरपूर है, जो व्रत के लिए. एकदम परफेक्ट मानी जाती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *