रांची: जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया. एक तरफ जहां युक्ति हत्याकांड में 10 सब इंस्पेक्टर समेत 28 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया,वहीं दूसरी तरफ एसपी चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.
जानकारी के अनुसार, अजय कुमार सिंह पर कर्तव्य में लापरवाही के आरोप लगे थे. थाने के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड अपडेट नहीं पाए गए और फाइलों में भी अव्यवस्था मिली, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. उनकी जगह विक्रम कुमार को चंद्रपुरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं पिंड्राजोरा थाना की कमान अब रवि कुमार को दी गई है, जो पहले गोमिया थाना प्रभारी थे. प्रफुल्ल महतो को गोमिया थाना भेजा गया है, जबकि श्यामल मंडल को आईयरल थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
