News Desk : National Council of Educational Research and Training ने कक्षा 9 के लिए नई अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक जारी कर दी है, जो शैक्षणिक सत्र 2026–27 से लागू होगी. नए बदलाव के तहत अब छात्रों को अंग्रेजी की दो पुस्तकों की जगह केवल एक ही पुस्तक पढ़नी होगी. पहले Beehive और Moments पढ़ाई जाती थीं, लेकिन अब उनकी जगह नई पुस्तक कावेरी पढ़ाई जाएगी. इस बदलाव का उद्देश्य पढ़ाई का बोझ कम करना और पाठ्यक्रम को सरल बनाना है.

Also Read : CTET 2026: फरवरी सत्र की प्रोविजनल आंसर की जारी, अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं चेक
पाठों की संख्या भी की गई कम
पहले कक्षा 9 की अंग्रेजी की पुस्तकों में कुल 29 पाठ शामिल थे, जिनमें विदेशी लेखकों की संख्या अधिक थी. नई व्यवस्था में पाठों की संख्या घटाकर 16 कर दी गई है. यह पुस्तक National Education Policy 2020 और राष्ट्रीय विद्यालय शिक्षा पाठ्यक्रम ढांचा के आधार पर तैयार की गई है. नई पुस्तक की शुरुआत लेखिका Sudha Murty की कहानी से होती है, जो उनकी पुस्तक How I Taught My Grandmother to Read and Other Stories से ली गई है.
Also Read : वैश्विक तनाव के बीच शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर
भारतीय लेखकों को मिला अधिक स्थान
नई पुस्तक में भारतीय साहित्य को विशेष महत्व दिया गया है. इसमें Subramania Bharati, Temsula Ao, Rabindranath Tagore और Mitra Phukan जैसे प्रमुख लेखकों की रचनाएं शामिल हैं. इसके साथ ही प्रसिद्ध लेखक O. Henry की चर्चित कहानी The Last Leaf को भी नई पुस्तक में स्थान दिया गया है. नई पुस्तक के माध्यम से छात्रों को भारतीय और वैश्विक साहित्य दोनों की जानकारी मिल सकेगी.

