चार राज्यों में किसान कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त, झारखंड में सुभाष बने अध्यक्ष

Ranchi: आगामी चुनौतियों और किसान राजनीति को मजबूत करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया तेज कर दी...

Ranchi: आगामी चुनौतियों और किसान राजनीति को मजबूत करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने संगठन में फेरबदल की प्रक्रिया तेज कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किसान कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को विस्तार देते हुए चार प्रमुख राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों पर अपनी मुहर लगा दी है.

Also Read: उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग के साथ समीक्षा बैठक, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार हेतु दिए निर्देश

प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी

पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल द्वारा सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय संतुलन और संगठनात्मक अनुभव को प्राथमिकता दी गई है.

चार राज्यों में नियुक्ति

जयेश एस. पटेल को गुजरात, सुभाष कुमार को झारखंड, नागालैंड में माइकल अपोन और मिजोरम में वनालुआता चेनकौल को किसान कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *