न्यूज वेव खासः झारखंड में आइएएस के 54 और देश भर में 1300 पद खाली, शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं में अफसरों की भारी कमी

रांचीः देश की शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं में अधिकारियों की भारी कमी हो गई है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार देश में...

रांचीः देश की शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं में अधिकारियों की भारी कमी हो गई है।  केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार देश में आइएएस, आइपीएस और आइएफएस सेवाओं में कुल 2830 पद खाली हैं वहीं झारखंड में आइएएस के 224 स्वीकृत पदों के विरूद्ध 170 अफसर ही कार्यरत हैं। कुल 54 आइएएस के पद खाली पड़े हैं। कई बड़े राज्यों में अधिकारियों की कमी देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में अफसरों की कमी है।

फैक्ट फाइल

• आइएएस में 1300 पद खाली: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1300 पद खाली हैं।
• आइपीएस में 505 पद खाली: भारतीय पुलिस सेवा में 505 पद खाली हैं।
• आइएफएस में 1029 पद खाली: भारतीय वन सेवा में 1029 पद खाली हैं।

आइएएस पदों की स्थिति: कुछ प्रमुख राज्य

• उत्तर प्रदेश: 652 स्वीकृत पद, 571 अधिकारी तैनात
• मध्य प्रदेश: 459 स्वीकृत पद, 391 अधिकारी कार्यरत
• महाराष्ट्र: 435 स्वीकृत पद, 359 अधिकारी तैनात
• बिहार: 359 स्वीकृत पद, 303 अधिकारी मौजूद
• झारखंड: 224 स्वीकृत पद, 170 अधिकारी मौजूद

आरक्षित वर्गों से भर्ती: पिछले 5 वर्षों का डेटा

आइएएस:

• ओबीसी: 245
• एससी: 135
• एसटी: 67

आइपीएस:

• ओबीसी: 255
• एससी: 141
• एसटी: 71

आइएफएस:

• ओबीसी: 231
• एससी: 95
• एसटी: 48
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *