News Wave Special: भ्रष्टाचार के रंग में रंगे है 27 राज्य सेवा के अफसरों के हाथ, राशि गबन के साथ लड़की को आयरन से जलाने तक के हैं संगीन आरोप

रांचीः राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अफसरों के हाथ भ्रष्टाचार के रंग में रंगे हैं. इन अफसरों पर राशि गबन, मनरेगा में...

News Wave Special
एआई इमेज

रांचीः राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अफसरों के हाथ भ्रष्टाचार के रंग में रंगे हैं. इन अफसरों पर राशि गबन, मनरेगा में अनियमितता, वृक्षारोपण में अनियमितता, बिना सूचना गायब रहने, जमीन के अवैध हस्तांतरण जैसे कई संगीन आरोप है. इसमें से दो अफसर मतियस विजय टोप्पो और साधना जयपुरियार बर्खास्त हो चुके हैं. दर्जन भर अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है. कई बर्खास्तगी के रडार में हैं. रूपेश कुमार पर जेपीएससी के जरीए गलत जाति प्रमाण पत्र देकर नौकरी पाने का संगीन आरोप है. वहीं राकेश कुमार पर लड़की के साथ मारपीट करने और आयरन से जलाने का आरोप है.

किसके विरूद्ध क्या हुई है कार्रवाई, क्या है आरोप?

• मेरी मकड़ी- विभागीय कार्रवाईः मिट्टी मोरम पथ निर्णाण में अनियमितता
• जय कुमार राम- विभागीय कार्रवाई- ऱाशि का अनावश्यक खर्च
• मतियस विजय टोप्पो- बर्खास्त- भूमि का अवैध हस्तांतरण
• विपिन उरांव- एक वेतन वृद्धि पर रोक- योजना के क्रियान्वयन में धीमी प्रगति
• निशा तिर्कीः एक वेतन वृद्धि पर रोकः अवैध जमाबंदी
• साधना जयपुरियारः बर्खास्तः जेट्रोफा वृक्षारोपण में अनियमितता
• अशोक कुमारः निलंबितः न्यायिक हिरासत में जाने के कारण
• प्रभात कुमारः निंदनः पद में योगदान नहीं देना
• रवि किशोर रामः निंदनः फर्जी ऑनलाइन रशीद निर्गत करना
• आलोक कुमारः दो वेतन वृद्धि पर रोकः सीएनटी का उल्लंघन
• नारायण रामः एक वेतन वृद्धि पर रोकः पीएम आवास योजना ग्रामीण में अनियमितता
• कृष्ण कन्हैया राजहंसः विभागीय कार्रवाईः जमीन का अवैध तरीके से नामांतरण
• सतीश चंद्राः विभागीय कार्यवाहीः गलत पंचाटी को राशि भुगतान
• विवेक कुमार मेहताः विभागीय कार्रवाईः गलत भूमि जांच प्रतिवेदन देना
• कार्तिक कुमार प्रभातः पेंशन से 10 फीसदी की कटौतीः जनजातियों हितों के प्रति उदासीनता
• संजय कुमार सिंहः विभागीय कार्रवाईः राजस्व क्षति पहुंचाने का आरोप
• रूपेश कुमारः विभागीय कार्रवाईः गलत जाति प्रमाण पत्र देकर नौकरी पाना
• वेदवंदी कुमारीः निंदन का दंडः बिना सूचना गायब
• बैजनाथ रामः पेंशन से 10 फीसदी की कटौतीः वृक्षारोपण में अनियमितता
• पारसनाथ यादवः पेंशन से आजीवन 20 फीसदी राशि की कटौतीः रोकड़ पंजी में अनियमितता
• कमुदुनी टुडूः दो वेतन वृद्धि पर रोकः मुआवजा भुगतान लंबित रखने
• राकेश कुमारः विभागीय कार्रवाईः लड़की से मारपीट और आयरन से जलाने
• पूनम कुमारी झाः पेंशन से 10 फीसदी कटौतीः बिल्डरों को सहयोग करने
• चंद्रशेखर सिंहः आजीव पेंशन पर रोकः वित्तीय अनियमितता
• आलोक कुमारः एक वेतन वृद्धि पर रोकः भूमि बंदोबस्ती में गड़बड़ी
• बालेश्वर बड़ाईकः आजीवन पेंशन पर रोकः एसीबी के हत्थे चढ़े
• गोपी उरांवः दो वेतन वृद्धि पर रोकः सरकारी राशि का गबन

यह भी पढ़ें: रांची: मोरहाबादी के सरस मेले में बड़ा हादसा, करंट लगने से युवक की हालत गंभीर, मेला बंद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *