रांचीः राज्यपाल सचिवालय का पुर्नगठन होगा. इसके लिए राज्य सरकार ने अनुशंसा की है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हई प्रशासी पदवर्ग समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव हैं. जबकि विकास आयुक्त, कार्मिक सचिव, वित्त सचिव और योजना विकास सचिव इसके सदस्य हैं। कुल 122 पदों के सृजन का फैसला लिया गया है. इसमें सोशल मीडिया कंस्लटेंट की भी बहाली की जाएगी.

किस पदों पर कितनी संख्या में होगी बहाली
• अपर सचिव 01
• अवर सचिव 01
• . प्रशाखा पदाधिकारी 04
• सहायक प्रशाखा पदाधिकारी 01
• विशेष कार्य पदाधिकारी (विश्वविद्यालय) 01
• विशेष कार्य पदाधिकारी 01
• विशेष कार्य पदाधिकारी (माननीय राज्यपाल कोषांग) 02
• विशेष कार्य पदाधिकारी (घरेलू स्थापना) 01
• प्रोटोक़ॉल ठफिसर 01
• कम्प्यूटर ऑपरेटर 13
• . वरीय सचिवालय सहायक 04
• कानीय सचिवालय सहायक 12
• आदेशपाल 36
• प्रधान आप्त सचिव 02
• आप्त सचिव 01
• आशुलिपिक 01
• लाइब्रेरियन 01
• जनसम्पर्क पदाधिकारी 01
• सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी 01
• सोशल मीडिया कंस्लटेंट 01
• फोटोग्राफर 02
• वीडियोग्राफर 01
• चिकित्सा पदाधिकारी 01
• दन्त चिकित्सक 01
• एएनएम 02
• फार्मासिस्ट 01
• निदेशक (तकनीकी कोषांग) 01
• प्रोग्रामर बाह्य स्रोत आधारित 01
• आइटी अस्सिटेंट -01
• भवन अधीक्षक 01
• भवन अधीक्षक (राजभवन, दुमका) 01
• मैनेजर (मदरा मुंडा अतिथिशाला) 01
• हेड कूक- 02
• कूक- 08
• माली 06
• चोबदार 02
• हाउस बेयरर 01
• झाडूकश 02
• धोबी 01
Read Also: वन भूमि घोटाले में जेल में बंद IAS विनय चौबे ने हाईकोर्ट से मांगी बेल

