सिमडेगा में NH-143 जाम: सड़क हादसे में युवक की मौत पर फूटा जनाक्रोश

Simdega: बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद शनिवार को कोलेबिरा चौक पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने...

Simdega: बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद शनिवार को कोलेबिरा चौक पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 143 को जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन व निर्माण एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

गड्ढे में गिरने से युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार टूटीकेल पंचायत निवासी बिपिन लुगुन बीती रात कोलेबिरा से मनोहरपुर मार्ग पर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बोंग्राम के पास निर्माणाधीन पुल पर बैरिकेडिंग नहीं होने और गहरा गड्ढा खुले छोड़ दिए जाने के कारण वह अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गए. गड्ढे में पानी भरा होने से उनकी मौके पर ही डूबकर मौत हो गई.

Also Read: नीति आयोग के सूचकांक ने खोली भाजपा के दावों की पोल, वित्तीय स्वास्थ्य में झारखंड देश में तीसरे स्थान पर : कांग्रेस

निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है. कई स्थानों पर गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे लगातार हादसों की आशंका बनी हुई है.

हाईवे जाम कर की कार्रवाई की मांग

आक्रोशित ग्रामीणों ने कोलेबिरा चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग 143 को जाम कर दिया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और निर्माण स्थल पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई.

जनप्रतिनिधियों ने भी जताई नाराजगी

विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे. जिला परिषद अध्यक्ष सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया मौके पर मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में निर्माण एजेंसी व संबंधित विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *