कुर्ता-पायजामा और हवाई चप्पल में पहुंचे निशांत कुमार, जेडीयू कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

पटना: निशांत कुमार ने रविवार को औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके पार्टी में शामिल होते ही जेडीयू...

nishant kumar
nishant kumar

पटना: निशांत कुमार ने रविवार को औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके पार्टी में शामिल होते ही जेडीयू कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ से कार्यालय परिसर खचाखच भरा रहा और ‘जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए गए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिजेंद्र प्रसाद यादव और मंत्री सुनील कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हालांकि, इस कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए।

सादगी भरे अंदाज में पहुंचे पार्टी कार्यालय

निशांत कुमार जब जेडीयू कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने अपनी सादगी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। वह साधारण कुर्ता-पजामा और हवाई चप्पल पहनकर पहुंचे थे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ‘बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’ जैसे नारे लगाए। कार्यालय पहुंचने पर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया गया। निशांत कुमार, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। उनके स्वागत में ढोल-नगाड़े भी बजाए गए और जुलूस जैसा माहौल देखने को मिला। इस दौरान हाथी, घोड़े और ऊंट भी लाए गए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या उन्हें देखने और स्वागत करने के लिए उमड़ पड़ी।

कार्यकर्ताओं से बोले – पापा पर भरोसा बनाए रखें

पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वह भी लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। जेडीयू के कई नेताओं का कहना है कि निशांत कुमार का स्वभाव बेहद शांत और सरल है। वे धैर्य के साथ काम करने वाले व्यक्ति हैं और अपने पिता की तरह ही सादगीपूर्ण जीवन जीते हैं। ऐसे में उनके पार्टी में शामिल होने से कार्यकर्ताओं के बीच नई उम्मीद जगी है।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *