नीतीश की नयी पारी : नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, दिल्ली से लौटने के बाद छोड़ेंगे सीएम पद

Nitish’s new innings: जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज दोपहर 12:12 बजे राज्यसभा सांसद के...

Nitish’s new innings: जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज दोपहर 12:12 बजे राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली. इसके लिए समारोह का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास से निकलकर राज्यसभा पहुंचे. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी उनके आवास से उनके साथ राज्यसभा पहुंचे. बता दें कि 16 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे. 30 मार्च को उन्होंने विधान परिषद् सदस्य के रूप में इस्तीफा दिया था. इसके बाद आज उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लिया. अब तीन से चार दिनों के अंदर वह अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे.

यह भी पढ़ें : NewsWave Expose झारखंड विधायक निधि: 300 करोड़ की राशि अनलॉक्ड, विकास की फाइलें ब्लॉक्ड

दिल्ली पहुंचने पर नीतीश ने कहा था- अब हम यहीं रहेंगे

दिल्ली पहुंचने पर नीतीश कुमार ने कहा था कि अब हम यहीं रहेंगे, वहां नए लोगों को मौका मिलेगा. बहुत समय तक यहां (दिल्ली) काम किया है, अब फिर से यहीं काम करूंगा. 20 साल तक बिहार में बहुत काम किया है. यह काम आगे भी काम जारी रहेगा. सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही दिल्ली से पटना लौटेंगे. इसके बाद पटना में जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. सीएम 13 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक कर सकते हैं. इसके बाद एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी. इसमें सीएम नीतीश कुमार अपने इस्तीफे की घोषणा करेंगे. इसके बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे.

यह भी पढ़ें : हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: 28 करोड़ की हेराफेरी का मास्टरमाइंड सिपाही शंभू कुमार,आलीशान घर को प्रशासन ने किया सील

केंद्र और बिहार की राजनीति का लंबा अनुभव

नीतीश कुमार पहली बार केंद्र की राजनीति करने नहीं जा रहे हैं. वह 30 साल से ज्यादा समय से राजनीति की मुख्य धारा में हैं. पहले बिहार की राजनीति की, फिर केंद्र की. बिहार में मंत्री कभी नहीं बने और मुख्यमंत्री बनने से पहले वह केंद्रीय मंत्री की ताकत हासिल कर चुके थे. 2005 से अब तक वह कुछ समय को छोड़ बाकी समय मुख्यमंत्री रहे. जिस समय सीएम नहीं थे, उस समय भी सारी शक्तियां उनके पास ही समाहित नजर आ रही थीं. सत्ता में कोई रहा, सीएम नीतीश कुमार ही रहे. अब वह सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *