रांची: मृत गैंगस्टर अमन साहू का करीबी माने जाने वाले आकाश राय उर्फ मोनू की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 मार्च की तिथि मुकर्रर की है. अब होली के बाद इस मामले पर सुनवाई होगी.

अमन साहू का राइट हैंड माना जाता था
बताया जाता है कि आकाश राय उर्फ मोनू गैंगस्टर अमन साहू का राइट हैंड माना जाता था. वह लंबे समय तक उसके साथ आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा.
तेतरिया कोल माइंस कांड में गंभीर आरोप
लातेहार के तेतरिया कोल माइंस कांड में आकाश राय पर अमन साहू और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा सहित अन्य आरोपियों के साथ मिलकर गोलीबारी करने और जबरन रंगदारी वसूलने का आरोप है. कोलयरी के कार्यों को बाधित करने और जानलेवा हमला करने की साजिश रचने का भी आरोप उस पर लगाया गया है.
चार साल से जेल में बंद
आकाश राय पिछले चार वर्षों से जेल में बंद है. उसके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है.
अब सभी की नजर 10 मार्च की अगली सुनवाई पर टिकी है, जहां यह तय होगा कि आकाश राय की याचिका पर अदालत क्या रुख अपनाती है.

