News Desk: आदित्य धर की फिल्म ‘Dhurandhar 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और रोज नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म की सफलता के बाद कई एक्टर्स उनके काम की खूब तारीफ कर रहे हैं. जूनियर एनटीआर, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, आलिया भट्ट और कंगना रनौत जैसे कई बड़े स्टार्स पहले ही इस लिस्ट में शामिल हैं. अब इसमें अमीषा पटेल का नाम भी जुड़ गया है. फिल्म की सफलता पर उन्होंने पोस्ट लिखकर पूरी टीम को बधाई दी.
अमीषा पटेल ने रखी अपनी राय
अमीषा पटेल ने बॉलीवुड को जागने और अपनी कमियों को सुधारने की सलाह दी है. सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, “धुरंधर इंडस्ट्री के लिए एक आई ओपनर की तरह है, शानदार है और यह ब्रांड इस सराहना का हकदार भी है. इंडस्ट्री को समझना चाहिए कि आदित्य धर ने सिर्फ कोई प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक फिल्म बनाई है. इसमें एक्टर्स को चुना गया है, न कि ऐसे इंस्टाग्रामर्स को जो सिर्फ पार्टियों में ट्रेंड करते हैं. अब समय आ गया है कि प्रोजेक्ट्स बनाना छोड़कर असली फिल्में बनाना शुरू किया जाए.”
कितना कलेक्शन? 574 करोड़ पार फिल्म
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है. दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने की वजह से फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है.
भारत में फिल्म अब तक 574 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है, जो इसे इस साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है. वहीं, दुनियाभर में भी फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ रही है और यह जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने के करीब पहुंच चुकी है.
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो फिल्म आने वाले दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है.
धुरंधर 2 की कास्टिंग पर चर्चा, स्टारकास्ट ने बढ़ाया क्रेज
फिल्म धुरंधर 2 अपनी कास्टिंग को लेकर जबरदस्त चर्चा में है. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को इस फिल्म के लिए शानदार स्टार सेलेक्शन पर खूब सराहना मिल रही है.
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. वहीं सपोर्टिंग कास्ट भी काफी मजबूत है, जिसमें दानिश पंडोर, राकेश बेदी, मुस्तफा अहमद, गौरव गेरा, मानव गोहिल, नवीन कौशिक, उदयबीर संधू और दानिश इकबाल जैसे कलाकार शामिल हैं. दमदार स्टारकास्ट की वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है.
