रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत से सोमवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट, रायरंगपुर, ओडिसा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने ट्रस्ट द्वारा आगामी 11 एवं 12 अप्रैल को दुबई (बुर्ज खलीफा) में ओलचिकी शताब्दी समारोह आयोजित किए जाने संबंधित प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की.

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को भेंट की अनुवादित झारखंड का मानचित्र
मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा ओलचिकी लिपि में अनुवादित झारखंड का मानचित्र सप्रेम भेंट की. इस अवसर पर पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट, रायरंगपुर, ओडिसा के अध्यक्ष चुन्नियान मुर्मु, ट्रेजरर अंता आलोक बास्के एवं सदस्य डॉ. डुमनी माई मुर्मु उपस्थित थे.

