Technology News: OnePlus ने भारत में अपने नए ईयरबड्स Nord Buds 4 Pro लॉन्च कर दिए हैं. इनकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है, लेकिन लिमिटेड ऑफर के तहत इन्हें 3,799 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये 23 मार्च से Flipkart, Amazon, Myntra, OnePlus की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे.

दमदार ANC और शानदार साउंड क्वालिटी
इन ईयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत इसका Active Noise Cancellation (ANC) है. कंपनी के मुताबिक यह 55dB तक बाहरी शोर को कम कर सकता है, जो Nord सीरीज में अब तक का सबसे पावरफुल ANC है. यूजर्स को इसमें तीन ANC मोड लाइट, मॉडरेट और मैक्सिमम मिलते हैं. इनकी मदद से आप अपने आसपास के माहौल के हिसाब से नॉइज कंट्रोल कर सकते हैं.
साथ ही, इसमें टाइटेनियम-कोटेड ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो Bass को बेहतर बनाते हैं और वोकल्स को साफ रखते हैं. यानी म्यूजिक सुनना हो या कॉल करना दोनों में अच्छी साउंड क्वालिटी मिलती है.
AI फीचर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी
Nord Buds 4 Pro में AI-पावर्ड कॉल नॉइज रिडक्शन दिया गया है. इसमें कुल 6 माइक्रोफोन (हर ईयरबड में 3) मिलते हैं, जिससे हवा या शोर में भी आपकी आवाज साफ सुनाई देती है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें मिलेंगे-
- Bluetooth 6.0
- LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक
- Google Fast Pair
- Microsoft Swift Pair
मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स
इसके अलावा, यूजर्स को ये स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे-
- Spotify Tap
- Gesture controls
- AI असिस्टेंट का क्विक एक्सेस
- गेमिंग, ट्रांसलेशन और स्मार्ट एक्सपीरियंस
गेमर्स के लिए इसमें स्पेशल ऑडियो मोड दिया गया है, जिससे गेमिंग का अनुभव और बेहतर हो जाता है. इसके साथ ही, HeyMelody ऐप के जरिए रियल-टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा मिलती है, जो अंग्रेजी, हिंदी, फ्रेंच और स्पेनिश जैसी भाषाओं को सपोर्ट करती है.
यह भी पढ़ें: Redmi 15A 5G 27 मार्च को भारत में होगा लॉन्च, दमदार 6300mAh बैटरी और डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा
