News Desk: OnePlus जल्द ही अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप को बढ़ाने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द OnePlus Nord 6 को पेश कर सकती है, जिसे OnePlus Nord 5 का अगला मॉडल माना जा रहा है. लीक्स और हालिया रिपोर्ट्स में इस अपकमिंग 5G फोन से जुड़ी कई अहम डिटेल्स सामने आई हैं. माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है और मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ एंट्री कर सकता है.

OnePlus की OnePlus Nord series हमेशा से अपर मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती है. माना जा रहा है कि आने वाला OnePlus Nord 6 भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ज्यादा पावरफुल चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार फोन में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं, जिससे यह अपने पिछले मॉडल से ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस और फीचर्स देने की तैयारी में है. आइए जानते हैं इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी अहम जानकारियां.
OnePlus Nord 6 में मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले OnePlus Nord 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की संभावना जताई जा रही है. अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह अपकमिंग फोन पिछले मॉडल OnePlus Nord 5 की तुलना में परफॉर्मेंस के मामले में काफी बेहतर हो सकता है.
नया चिपसेट फोन को तेज स्पीड और बेहतर मल्टीटास्किंग देने में मदद करेगा. ऐसे में लॉन्च के बाद यह डिवाइस मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में पावरफुल विकल्प के रूप में सामने आ सकता है.
OnePlus Nord 6 में मिल सकती है बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा
रिपोर्ट्स के अनुसार चीन में आए OnePlus Ace Turbo 6 में 9000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है. हालांकि यह अभी यह क्लियर नहीं है कि ग्लोबल OnePlus Nord 6 में भी इतनी ही बड़ी बैटरी मिलेगी या नहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरनेशनल वर्जन में बैटरी साइज थोड़ा कम हो सकता है.
इसके साथ ही फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की भी संभावना जताई जा रही है.
OnePlus Nord 6 की कीमत बढ़ने के संकेत
रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले OnePlus Nord 6 की कीमत पिछले मॉडल OnePlus Nord 5 से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. Nord 5 को भारत में 8 जुलाई 2025 को ₹31,999 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था.
ऐसे में नए चिपसेट और बेहतर गेमिंग फीचर्स को देखते हुए अपकमिंग मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.

