Technology News: स्मार्टफोन कंपनी OPPO भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन OPPO K14 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह फोन 9 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी की K14 सीरीज में यह दूसरा स्मार्टफोन होगा, इससे पहले OPPO K14x 5G को कंपनी लॉन्च कर चुकी है. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart और OPPO के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इसका माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुका है, जहां फोन के कुछ खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है.

क्या मिलेंगे स्पेसिफिकेशन?
डिस्प्ले: OPPO K14 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस काफी स्मूद होगा. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,125 निट्स तक बताई गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी. यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा.
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50MP का Ultra-Clear AI कैमरा दिया जाएगा. इसमें कई AI फीचर्स भी मिलेंगे, जिनमें AI Eraser 2 खास है. इस फीचर की मदद से फोटो में मौजूद अनचाहे ऑब्जेक्ट को आसानी से हटाया जा सकेगा, जिससे फोटो और भी बेहतर दिखेगी.
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जाएगा. यह प्रोसेसर 5G कनेक्टिविटी के साथ बेहतर स्पीड और स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है. फोन में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की भी पुष्टि हो चुकी है. साथ ही इस मॉडल में ColorOS 15 सॉफ्टवेयर मिलेगा. कंपनी का दावा है कि इसमें 60 महीने Fluency Assurance दिया जाएगा, यानी फोन लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस देता रहेगा. इसके अलावा भारत में 600 से ज्यादा OPPO Care सर्विस सेंटर के जरिए सपोर्ट भी मिलेगा.
बैटरी: OPPO K14 5G की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है. यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. साथ ही रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा, जिससे जरूरत पड़ने पर फोन से दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकेगा. कंपनी का कहना है कि इस फोन की बैटरी 5 साल तक अच्छी बैटरी हेल्थ बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है. इसके साथ ही फोन में SuperCool VC Thermal System दिया जाएगा, जिसमें 3900 mm² का बड़ा वेंपर चैंबर होगा. इससे लंबे समय तक गेमिंग या भारी इस्तेमाल के दौरान फोन कम गर्म होगा.
लॉन्च के दिन सामने आएंगी बाकी डिटेल
फिलहाल OPPO ने इस फोन के कुछ ही फीचर्स का खुलासा किया है. इसकी कीमत, डिजाइन और बाकी स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी 9 मार्च को लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी.
यह भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी और 5G के साथ Realme का सस्ता फोन हुआ लॉन्च

