Oppo ने उतारा दमदार 5G फोन, 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 12GB तक RAM

  Technology Desk: ओप्पो ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6s Pro पेश कर दिया है. हालांकि कंपनी ने अभी तक...

 

Technology Desk: ओप्पो ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6s Pro पेश कर दिया है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इससे पहले यह डिवाइस China Telecom की लिस्टिंग में दिखाई दे चुका है, जहां से इसके कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आए थे. ऐसे में आइए जानते हैं इस फोन में क्या खास मिल सकता है.

डिस्प्ले और डिजाइन

स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कॉम्पैक्ट साइज के साथ शानदार और शार्प विजुअल एक्सपीरियंस देता है. डिजाइन की बात करें तो इसमें हॉरिजॉन्टल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, जबकि फोन की बॉडी प्लास्टिक और मेटल के कॉम्बिनेशन से तैयार की गई है, जो इसे स्टाइलिश लुक देता है.

परफॉर्मेंस और बैटरी

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ आता है. यूजर्स को इसमें 8GB और 12GB RAM के साथ 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है.

खास बात यह है कि फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है.

ALSO READ: वरूथिनी एकादशी: ये छोटी-छोटी गलतियाँ कर सकती हैं मां लक्ष्मी को नाराज 

कैमरा और कनेक्टिविटी

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं, साथ ही इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी शामिल है.

कीमत और उपलब्धता

ओप्पो ने इस स्मार्टफोन को 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB जैसे कई वेरिएंट्स में पेश किया है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है. यह फोन Lucky Lotus, Moonlit Night और Azure Sky जैसे तीन स्टाइलिश कलर ऑप्शन्स में आएगा. वहीं इसकी पहली सेल 14 अप्रैल से शुरू होने वाली है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *