20 लाख क्विंटल धान खरीद बाकी, कई जिलों में लक्ष्य से बहुत पीछे सरकार

20 लाख क्विंटल धान खरीद बाकीरांचीः सरकार के लिए धान खरीदना चुनौती बनती जा रही है. अभी भी 60 लाख क्विंटल लक्ष्य...

20 लाख क्विंटल धान खरीद बाकी
20 लाख क्विंटल धान खरीद बाकी

20 लाख क्विंटल धान खरीद बाकीरांचीः सरकार के लिए धान खरीदना चुनौती बनती जा रही है. अभी भी 60 लाख क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध 39 लाख 31 हजार 202 क्विंटल ही धान की खरीद हो पाई है. इस हिसाब से 20 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदा जाना बाकी है.

वहीं छह जिलों में धान खरीद का आंकड़ा एक लाख क्विंटल भी नहीं पहुंच पाया है. इन जिलों में पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, साहेबगंज, पाकुड़, लोहरदगा और खूंटी शामिल हैं. इस वित्तीय वर्ष के शेष आठ दिन में यानी 31 मार्च तक 20 लाख क्विंटल धान की खरीदारी बड़ी चुनौती बन गई है.

15 दिसंबर से शुरू हुई थी खरीद

राज्य सरकार ने 15 दिसंबर 2025 से धान की खरीदारी शुरू की थी. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 60 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है. अब तक किसानों को धान खरीद के एवज में 632.64 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है.

इसमें 20.20 करोड़ प्रोत्साहन राशि भी शामिल है. इस वर्ष धान की खरीद 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है. पिछले वर्ष यह दर 2400 रुपये प्रति क्विंटल थी. राज्यभर में धान खरीद के लिए 801 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहां किसानों से धान की खरीद की जा रही है.

Also Read: 1 अप्रैल से बदलेगी सैलरी स्लिप, जानिए क्या होगा असर

पिछले वर्षों का रिकॉर्ड

  • वित्तीय वर्ष 2022-23. लक्ष्य 60 लाख क्विंटल. खरीद 17.16 लाख क्विंटल (29%).
  • वित्तीय वर्ष 2023-24. लक्ष्य 60 लाख क्विंटल. खरीद 17.02 लाख क्विंटल (29%).
  • वित्तीय वर्ष 2024-25. लक्ष्य 60 लाख क्विंटल. खरीद 40.8 लाख क्विंटल (67%).

जिलेवार धान खरीद का आंकड़ा

जिला- धान (क्विंटल में)

  • हजारीबाग- 405784.44
  • गुमला – 154146.43
  • गोड्डा – 108063.97
  • गिरिडीह – 206454.2
  • गढ़वा – 302321.24
  • पूर्वी सिंहभूम – 420767.3
  • दुमका – 157574.11
  • धनबाद – 101222.02
  • देवघर – 195280.97
  • चतरा – 145139.86
  • बोकारो – 162633.76
  • पश्चिमी सिंहभूम – 74459.16
  • सिमडेगा – 61355.08
  • सरायकेला – 103977.37
  • साहेबगंज – 84197.00
  • रांची – 266510.68
  • रामगढ़ – 144723.51
  • पलामू – 235589.98
  • पाकुड़ – 77908.55
  • लोहरदगा – 72634.00
  • लातेहार – 130047.68
  • कोडरमा – 112185.44
  • खूंटी – 67197.64
  • जामताड़ा – 141036.31
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *