सिदो-कान्हु जयंती पर पाकुड़ नमन में डूबा: वीर सपूतों के आदर्शों पर चलने का संदेश

Pakur: झारखंड के वीर सपूत सिदो-कान्हु की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिले भर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने...

Pakur: झारखंड के वीर सपूत सिदो-कान्हु की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिले भर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला. शहर के सिदो-कान्हु पार्क में सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

एसपी ने बताया प्रेरणा स्रोत

इस अवसर पर एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि संताल हूल के महानायक सिदो-कान्हु हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज को नई दिशा दी. उनके साहस और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने बताया कि सिदो-कान्हु पार्क और वहां स्थित मार्टिलो टावर आज भी उनके संघर्ष की जीवंत गाथा सुनाते हैं. सिदो-कान्हु के प्रयासों से ही लोगों को महाजनी प्रथा से मुक्ति मिली थी.

नेताओं ने दिए संदेश

झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि सिदो-कान्हु ने अन्याय और शोषण के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी, वह आज भी प्रासंगिक है. उन्होंने कहा कि समाज को उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है.

ALSO READ: भीषण गर्मी में चांडिल डैम से पानी छोड़ने पर बवाल: दो गेट खुलते ही उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग तेज

वहीं भाजपा की जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि सिदो-कान्हु का बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि दोनों भाइयों ने अंग्रेजों के खिलाफ जो साहस दिखाया, वह इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है. आज के युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए.इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *