पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन में हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस और सेंट्रल चेन्नई न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया है. रेल मंत्रालय और रेलवे द्वारा दी गई अनुमति के बाद इन दोनों ट्रेनों का ठहराव अब पाकुड़ स्टेशन में शुरू हो गया है. पाकुड़ जिला के रेल यात्री पाकुड़ रेलवे स्टेशन से अब न्यू जलपाईगुड़ी और चेन्नई के लिए आसानी से रेल यात्रा कर पाएंगे. रेल मंत्रालय और रेलवे द्वारा दी गई अनुमति के बाद हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस और सेंट्रल चेन्नई न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन अब से पाकुड़ में रुकेगी.
पहले दिन से ही यात्रियों में उत्साह
पहले दिन से ही पाकुड़ के रेल यात्रियों ने दोनों ट्रेनों से सफर भी शुरू कर दिया है. इन दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के मौके पर पाकुड़ रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ऑनलाइन संबोधित किया. मौके पर हावड़ा रेल डिवीजन के डिवीजनल मैनेजर विशाल कपूर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को पाकुड़ से रवाना किया.
ALSO READ: NPS सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी राहत, अब इलाज के लिए निकाल सकेंगे 25% फंड
केंद्रीय मंत्री ने ठहराव को बताया ऐतिहासिक
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों के पाकुड़ में ठहराव को ऐतिहासिक बताते हुए रेल सुविधाओं के विस्तार एवं रेल यात्रियों की सुविधाओं को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के प्रयासों की सराहना की. साथ ही झारखंड सरकार से वैसी रेल परियोजनाएं, जिसकी अनुमति केंद्र सरकार द्वारा दी गई है, उसे समय पर पूरा कराने में सहयोग की भी अपील की.
