Pakur: पाकुड़ नगर परिषद की अध्यक्ष शबरी पाल ने पदभार संभालते ही जनता के बीच पहुंची और चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने में जुट गयीं. शबरी पाल ने चुनाव से पहले वादा किया था कि दो नंबर वार्ड की साफ सफाई और नाली की समस्या का समाधान होगा. ऐसे में पदभार संभालते ही उन्होंने समस्या के समाधान में जुट गयीं. उन्होंने नाली का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा.

