पलामू: एकीकृत बिहार में खनन मंत्री रहे स्व. लक्ष्मण राम के निधन की खबर मिलने पर पूर्व विधायक सह भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह उनके हुसैनाबाद स्थित आवास पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया.

गार्जियन तुल्य थे लक्ष्मण राम
कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि स्व. लक्ष्मण राम उनके लिए गार्जियन तुल्य थे और उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है. उन्होंने कहा कि जनता के साथ उनका अटूट संबंध और अपनापन ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी थी.
Also Read: रांची के पंडरा में दो गुटों में हिंसक झड़प, हुई मारपीट
राज्य के लिए अपूरणीय क्षति
उन्होंने आगे कहा कि स्व. लक्ष्मण राम का निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. वे सरल, सहज, मिलनसार और नेक इंसान थे. छतरपुर और हुसैनाबाद की जनता उनके योगदान को सदैव स्मरण करती रहेगी.
कई लोग रहे मौजूद
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता अजीत सिंह, गुड्डू सिंह, विनय पासवान, चंदन सिंह, विकास पासवान और अजय प्रसाद गुप्ता शामिल थे. मौके पर स्व. लक्ष्मण राम के पुत्र अजय पासवान व शशि कुमार के अलावा नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
