पलामू: जिला मुख्यालय स्थित परिसदन भवन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता और युवा मोर्चा के कई सदस्य उपस्थित रहे.
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप
प्रेस वार्ता के दौरान विधायक आलोक चौरसिया और अन्य वक्ताओं ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में मगही, भोजपुरी और अंगिका जैसी क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल न करना पलामू और प्रमंडल के युवाओं के साथ बड़ा धोखा है.
ALSO READ: “जॉम्बी ड्रग” का खौफ, देश में बढ़ी चिंता, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
चेतावनी और आगामी आंदोलन
नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार अपना निर्णय नहीं बदलती है, तो इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा. इसी क्रम में कल राज्य सरकार को चेतावनी देने के लिए एक आक्रोश जनरैली आयोजित की जाएगी और एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.
युवाओं के हक और अधिकार की रक्षा
भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार युवाओं के हक और अधिकार को छीनने का प्रयास कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ALSO READ: पाकुड़ : हादसे में शिक्षक की मौत पर लोक अदालत का ऐतिहासिक फैसला, परिजनों को मिलेगा 1.13 करोड़ मुआवजा
