पलामू : छत्तरपुर में उपायुक्त ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को दिलायी शपथ, मंजीत कुमार यादव बने उपाध्यक्ष

Palamu: पलामू उपायुक्त समीरा एस ने गुरुवार को छत्तरपुर अनुमंडल सभागार में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता और सभी वार्ड पार्षदों को...

Palamu: पलामू उपायुक्त समीरा एस ने गुरुवार को छत्तरपुर अनुमंडल सभागार में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता और सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रतन सिंह, अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे. मौके पर छत्तरपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई. निर्वाचन प्रक्रिया के बाद मंजीत कुमार यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. उन्हें कुल 9 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी दीपक कुमार को 7 मत मिले. निर्वाची पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *