पलामू : प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ओझा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Palamu: पलामू के जाने-माने और लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ओझा के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़...

Palamu: पलामू के जाने-माने और लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. विश्वनाथ ओझा के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. वे लंबे समय से चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी सरलता, अनुभव तथा मरीजों के प्रति समर्पण के लिए खास पहचान रखते थे. डॉ. ओझा न सिर्फ एक कुशल डॉक्टर थे, बल्कि एक संवेदनशील और मानवीय व्यक्तित्व के धनी भी थे. उन्होंने हजारों मरीजों का इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया. खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहते थे, जिस कारण समाज के हर वर्ग में उनकी गहरी पकड़ और सम्मान था. स्थानीय लोगों के अनुसार, वे वर्षों से मेदिनीनगर में चिकित्सा सेवा दे रहे थे और अपनी सटीक इलाज पद्धति तथा व्यवहार कुशलता के कारण लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय थे. उनके निधन से चिकित्सा जगत के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है.

ये भी पढ़ें : पोक्सो पीड़ित बच्चों को सहारा देने के लिए नियुक्त होंगे ‘सपोर्ट पर्सन’, एक केस के मिलेंगे 5000 रुपए

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *