पलामू : दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने वाला पति गिरफ्तार

Palamu: पलामू में महिला एवं बाल संरक्षण थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दहेज उत्पीड़न के आरोपी पति को सलाखों के...

Palamu: पलामू में महिला एवं बाल संरक्षण थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दहेज उत्पीड़न के आरोपी पति को सलाखों के पीछे भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, कांड संख्या 01/26 के तहत दर्ज मामले के मुख्य आरोपी आकाश कुमार (25 वर्ष), पिता बिंदा राम (ग्राम-सकलदीपा, पीपरा) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया गया है. आरोपी की पत्नी आरती कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की. आरती ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी ने बताया कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया. पुलिस फिलहाल मामले के अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती : फीस, किताब और यूनिफॉर्म को लेकर नए नियम लागू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *