पलामू: पांकी में महुआ चुनने गए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

पलामू: जिले से अपराध की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पांकी थाना क्षेत्र के केरकी गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक...

palamu case
palamu case

पलामू: जिले से अपराध की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पांकी थाना क्षेत्र के केरकी गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजदेव पासवान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि राजदेव हर दिन की तरह जंगल में महुआ चुनने के लिए गए हुए थे. इसी दौरान घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और गोली मार दी. गोली लगने से राजदेव पासवान की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस हरकत में आई और तुरंत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे का मकसद क्या था. क्या यह कोई आपसी रंजिश का मामला है या इसके पीछे किसी उग्रवादी संगठन या आपराधिक गिरोह का हाथ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *