पलामू: राम नवमी व सरहुल पर्व को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

पलामू: रामनवमी व सरहुल पर्व को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सदर...

Palamu Sadar Police Station
सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

पलामू: रामनवमी व सरहुल पर्व को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सदर थाना प्रभाारी लालजी ने की. बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

बैठक में दोनों समुदायों ने शांतिपूर्ण पर्व मनाने को लेकर पुलिस बल की मांग की. बैठक में रामनवमी के दिन सुआ कौड़िया में चैता दुगोला कार्यक्रम व रामनवमी जुलूस को लेकर सुआ कौड़िया जेनरल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से महिला व पुरूष बल की मांग की. पर्व के दौरान अनहोनी न हो इसके लिए फायर ब्रिगेड वाहन की भी मांग की गयी. वहीं, सुनील उरांव ने सरहुल पर्व को लेकर जुलूस में यातायात व्यवस्था मजबूत कर रोड क्लियर कराने की मांग की है. मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद को लेकर विधि व्यवस्था बेहतर रखने को कहा.

सरकारी गाइडलाइन के तहत सभी पर्वों को मनायें

बैठक में थाना प्रभाारी लालजी ने कहा कि सरकारी गाइडलाइन के तहत सभी पर्वों को मनायें. फेसबुक, व्हाट्सएप पर गलत या आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें. फेसबुक पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. सदर थाना क्षेत्र में सभी पर्वों को लेकर पुलिस गश्त तेज कर दी गयी है. चौक चौराहों पर शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी.

यहां की सांप्रदायिक एकता मिसाल: सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम 

वहीं, मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम ने कहा कि सदर थाना क्षेत्र में सभी जाति व समुदाय के लोग मिलजुल कर पर्व मनाते हैं. यहां की सांप्रदायिक एकता मिसाल है. उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों व शांति भांग करनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी. इनसे पुलिस सख्ती से निपटेगी. किसी भाी तरह की सूचना सदर थाना को दें पुलिस कार्रवाई करेगी.

ये थे उपस्थित 

बैठक में एसआई नीरज कुमार, चियांकी मुखिया बिनको उरांव, तिलेश्वर रजक, समाल अहमद, एएसआई पंकज तिवारी, बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर, रविंद्र सिंह, अनिल विश्वकर्मा, शमशेर आलम, सुलेमान अंसारी, जोड़ पंसस पति अजय तिवारी, कौड़िया सदर हासीम अंसारी, उदय उरांव, बिपिन विश्वकर्मा, शंभाु ठाकुर, अविनाश गुप्ता, राजमणि देवी, हरि उरांव, जैरून निशा समेत कई लोग शामिल थे.

यह भी पढ़ें: नगर निगम की जमीन से अतिक्रमण हटाने की तैयारी, प्रशासन ने बनाया एक्शन प्लान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *