पलामू: स्मार्ट निगम बनाने की तैयारी, अब मोबाइल ऐप से होगा समस्याओं का समाधान

  पलामू: जिला के मेदिनीनगर नगर निगम को हाईटेक बनाने के लिए महापौर अरुणा शंकर ने कमर कस ली है. महापौर ने...

 

पलामू: जिला के मेदिनीनगर नगर निगम को हाईटेक बनाने के लिए महापौर अरुणा शंकर ने कमर कस ली है. महापौर ने कहा कि वे मेदिनीनगर को बड़े शहरों की तर्ज पर ‘स्मार्ट निगम’ की ओर ले जाने का प्रयास कर रही हैं. इसके लिए जल्द ही एक विशेष मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिससे शहर की हर समस्या और उसका समाधान जनता की मुट्ठी में होगा.

मोबाइल ऐप से सीधे शिकायत दर्ज

महापौर ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पानी की किल्लत, होल्डिंग टैक्स और मोहल्ले में लावारिस कुत्तों या कचरे जैसी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकेंगे. शिकायतों के निपटारे के लिए एक टाइम फ्रेम तय होगा और इसकी मॉनिटरिंग महापौर और संबंधित वार्ड पार्षद करेंगे. लापरवाही करने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.

सफाई और पेयजल व्यवस्था पर विशेष बैठक

शहर की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए महापौर ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर उप महापौर, पार्षदों और अधिकारियों के साथ सफाई और पेयजल व्यवस्था पर विशेष बैठक की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि जलजमाव और सफाई सुधारने के लिए यदि नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाना पड़ा या कड़े फैसले लेने पड़े, तो जनहित में वे भी लिए जाएंगे.

ALSO READ: झारखंड ट्रेजरी घोटाला: चारा घोटाला पार्ट-2 की आहट, भाजपा ने न्यायिक जांच की मांग की

ट्रैफिक, पार्किंग और अन्य समस्याओं का समाधान

शहर में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को सुलझाने के लिए जल्द ही एक ‘जनचौपाल’ का आयोजन होगा, जिसमें बुद्धिजीवियों और सामाजिक संस्थाओं से राय ली जाएगी. महापौर ने आवास निर्माण के नाम पर निगम कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाया और कहा कि जल्द ही इसका ठोस समाधान निकाला जाएगा. वार्ड समिति का गठन होते ही सड़क-नाली निर्माण के कार्य भी शुरू कर दिए जाएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *