पलामू पुलिस परिवार ने दी इफ्तार पार्टी, डीसी समीरा एस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

पलामू: रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर पलामू पुलिस परिवार की ओर से पुलिस स्टेडियम में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया...

Palamu Police Iftar Party
इफ्तार पार्टी में शामिल हुई डीसी समीरा एस

पलामू: रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर पलामू पुलिस परिवार की ओर से पुलिस स्टेडियम में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिले के कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया.

इफ्तार कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, डीआईजी किशोर कौशल, उपायुक्त समीरा एस, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन समेत पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक साथ इफ्तार कर आपसी एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे को मजबूत करते हैं और पुलिस तथा आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में भी सहायक होते हैं.

यह भी पढ़ें: पलामू: श्री महावीर नवयुवक दल ने प्रशासनिक पदाधिकारियों का किया सम्मान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *