रामनवमी पर पलामू हुआ राममय: भव्य शोभायात्रा, झंडा मिलान और गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

पलामू: सदर प्रखंड समेत आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. नवमी के मौके पर पूजा समितियों...

पलामू: सदर प्रखंड समेत आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. नवमी के मौके पर पूजा समितियों और रामभक्तों ने विशाल जुलूस निकाला. जुलूस में रथ पर सवार भगवान श्रीराम, माता सीता, भगवान शिव, माता पार्वती और हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं.

जुलूस के दौरान “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. इस अवसर पर रामनवमी पूजा समिति के मुख्य संरक्षक अजय चौधरी, जेनरल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष टाइगर कुमार, सुआ मुखिया दुलारी देवी, हृदया सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन सिंह, जिला परिषद सदस्य बासो देवी, पंसस अजीत सिंह, श्रीराम सेना के सुबोध विश्वकर्मा, आजाद समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अजय सिंह चेरो, अनुप सिंह, महामंत्री प्रेम प्रकाश ठाकुर, संजीत यादव, किशोर कुमार, अनिल विश्वकर्मा, बोस ठाकुर, राज दुलार सिंह, शंभू ठाकुर, संतोष प्रसाद साव, मुकेश पांडेय उर्फ बुलबुल पांडेय, उदयनाथ उरांव, ललित प्रजापति, उपाध्याय सिंह, रविंद्र सिंह, अवधेश विश्वकर्मा, पिंटू तिवारी, शक्तिमान विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

पूजा समितियों के जुलूस और झंडों का मिलान सुआ स्कूल के पास किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि डालटनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया मौजूद रहे.

विधायक ने कहा कि रामनवमी और नवरात्र का पर्व सदर प्रखंड समेत पूरे पलामू जिले में मनाया जाना गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और एकता की मिसाल है. भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर ही रामराज्य की स्थापना संभव है.

विधायक ने प्रथम पुरस्कार तिनकोनिया श्रीराम सेना, द्वितीय पुरस्कार सुआ स्कूल ठाकुर टोला समिति और तृतीय पुरस्कार चियांकी पहाड़ समिति को शील्ड देकर सम्मानित किया.

इस मौके पर पूजा समितियों ने विधायक का पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया. रामनवमी के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्टॉल लगाकर भंडारा प्रसाद का वितरण किया. श्रीराम सेना द्वारा हजारों लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *