पापा जी ने जो जमीन घेरी उसपर लगा दिया निजी सम्पति का बोर्ड, अब बिल्डर बनाएगा ऊँची बिल्डिंग

विनीत आभा उपाध्याय रांची: झारखंड के दो अधिकारियों के पापा जी ने कांके इलाके में जो जमीन कब्ज़ा कर के रखी है...

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

विनीत आभा उपाध्याय

रांची: झारखंड के दो अधिकारियों के पापा जी ने कांके इलाके में जो जमीन कब्ज़ा कर के रखी है उसपर बाउंड्री वॉल भी हो गई है. लगभग डेढ़ एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल वाली भूमि पर पहले टीन की शिट से घेरा मारा गया और उसे बाद उस टीन शिट की आड़ में बाउंड्री कर दी गई. तमाम विरोध के बाद भी जमीन पर बाउंड्री वॉल का काम न केवल पूरा हो गया है बल्कि वहां निजी संपत्ति के बोर्ड ने भी अपनी जगह बना ली है. हैरानी की बात यह है कि इन पापा जी ने इस कीमती जमीन को शहर के एक नामचीन और रसूखदार बिल्डरके हवाले कर दिया है. सुनी सुनाई बातों के मुताबिक कांके इलाके की उस भूखंड की मिट्टी में ऊंची इमारतों के ख्वाब खोदे जा रहे हैं. ऐसा नहीं है कि इसकी खबर और शिकायत ऊपर तक नहीं पहुंचाई गई है. ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) और ED (प्रवर्तन निदेशालय) की चौखट तक लिखित शिकायतों के पत्र पहुंच चुके हैं. लेकिन तमाम शिकायतों के बावजूद, कार्रवाई की रफ्तार कछुए से भी धीमी है. शायद पापा जी की बेटी और दामाद बाबू के रसूख का वजन इतना ज्यादा है कि फाइलों के पहिए आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *