Phalgun Purnima 2026: इस दिन मनाई जाएगी पूर्णिमा, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Religion News: हिंदू धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस दिन पवित्र नदियों, खासकर गंगा में स्नान कर दान करना...

फाल्गुन पूर्णिमा एआई इमेज
फाल्गुन पूर्णिमा एआई इमेज

Religion News: हिंदू धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस दिन पवित्र नदियों, खासकर गंगा में स्नान कर दान करना बहुत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है, कि इस दिन स्नान और दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. हर महीने की पूर्णिमा महत्वपूर्ण होती है, लेकिन फाल्गुन पूर्णिमा को खास रूप से पुण्यदायी माना गया है. इसी दिन लक्ष्मी जयंती भी मनाई जाती है. मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं. इसलिए यह तिथि धन, वैभव और खुशहाली देने वाली मानी जाती है.

फाल्गुन पूर्णिमा 2026 की सही तिथि

इस साल फाल्गुन पूर्णिमा को लेकर लोगों में भ्रम है, लेकिन सही तिथि 3 मार्च 2026 है. 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा मनाई जाएगी. इसी दिन होलिका दहन होगा. वहीं, होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी.

पूर्णिमा तिथि का समय

पूर्णिमा तिथि की शुरुआत: 2 मार्च 2026, शाम 5:55 बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 3 मार्च 2026, शाम 5:07 बजे

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है. ऐसे में स्नान-दान का शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:19 बजे से 6:08 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:27 बजे से 1:14 बजे तक

चंद्रोदय: शाम 6:44 बजे

इन मुहूर्तों में स्नान और दान करना अत्यंत शुभ माना गया है.

क्या करें इस दिन?

  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें.
  • गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें.
  • जरूरतमंदों को दान दें.
  • जिनकी कुंडली में चंद्र दोष हो, वे चंद्रमा की पूजा करें और सफेद वस्तुओं (जैसे चावल, दूध, सफेद कपड़े) का दान करें.
  • मान्यता है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ और दान से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-शांति आती है.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *